एस. जयशंकर ने वडोदरा में 60 देशों के राजनयिकों से की मुलाकात, नवरात्रि समारोह में हुए शामिल
गुजरात के वडोदरा में शनिवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 60 देशों के राजनयिकों व प्रतिनिधियों के साथ नवरात्रि समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान जयशंकर ने कहा, "हमारे लिए ये गर्व की बात है कि हम यहां अलग-अलग देशों के अधिकारियों के साथ आए हैं।" उन्होंने कहा," नवरात्रि का समय है...ये (सभी अधिकारी) आज इस त्योहार को मनाएंगे।"