एसआईटी ने प्रज्वल रेवन्ना मामले में पीड़िताओं के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

प्रज्वल रेवन्ना मामले की जांच कर रही एसआईटी ने यौन उत्पीड़न की पीड़ित महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 6360-938947 जारी किया है। वहीं, प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू-कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। गौरतलब है कि प्रज्वल पर कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है और वह राजनयिक पासपोर्ट पर 27 अप्रैल को जर्मनी चले गए थे।

Load More