एसआईटी ने यौन उत्पीड़न मामले में एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल को नोटिस किया जारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना और उनके पोते प्रज्वल को यौन उत्पीड़न मामले में नोटिस जारी किया है। दोनों को मामले में पूछताछ के लिए एसआईटी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। रेवन्ना की घरेलू सहायिका ने मामले में केस दर्ज कराया था।