एसआरएच के अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में पूरे किए 1,000 रन

सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) के 23 वर्षीय बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में 1,000 रन पूरे कर लिए हैं। अभिषेक ने रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में यह उपलब्धि हासिल की। मैच में अभिषेक ने 20 गेंदों में 29 रन बनाए। अभिषेक ने अब तक आईपीएल के 50 मैचों की 48 पारियों में 1017 रन बनाए हैं।

Load More