एसआरएच के खिलाफ आरसीबी की गेंदबाज़ी के दौरान कोहली का गुस्से वाला रिऐक्शन हुआ वायरल
आईपीएल 2024 में सोमवार को एसआरएच के खिलाफ आरसीबी की गेंदबाज़ी के दौरान विराट कोहली के गुस्से वाले रिऐक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस दौरान कोहली को पानी की बोतल को किक मारते भी देखा गया। गौरतलब है, मैच में एसआरएच ने 287/3 का स्कोर बनाया जो आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है।