एसआरएच ने आरआर को आईपीएल 2024 से किया बाहर, तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची
सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) ने शुक्रवार को चेन्नई में आईपीएल 2024 के क्वॉलिफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 36 रनों से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। एसआरएच ने तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है और वह रविवार को चेन्नई में आईपीएल 2024 के फाइनल में केकेआर से भिड़ेगी। गौरतलब है, केकेआर अपना चौथा आईपीएल फाइनल खेलेगी।