एसआरएच ने केकेआर को हराकर दर्ज की लगातार अपनी दूसरी जीत, मैच में बने 433 रन
सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 23-रन से हरा दिया और आईपीएल-2023 में लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की जबकि केकेआर की इस सीज़न यह दूसरी हार है। एसआरएच ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 228/4 का स्कोर बनाया जो आईपीएल-2023 का सबसे बड़ा टोटल है। केकेआर 20-ओवर में 205/7 का स्कोर ही बना सकी।