एसआरएच ने डेविड वॉर्नर को हटाकर बहुत बड़ी गलती की, उनको रखना चाहिए था: सहवाग
भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि डेविड वॉर्नर को छोड़ना सनराइज़र्स हैदराबाद की सबसे बड़ी गलती थी। उन्होंने कहा, "कुछ भी हो...टीम मैनेजमेंट को उन्हें रखना चाहिए था...सीज़न तो...किसी का भी खराब हो सकता है।" बकौल सहवाग, "विराट कोहली ने...अंत में 50-रन बनाए...नहीं तो पूरा सीज़न उनका भी खराब था...इसका मतलब यह नहीं...बेंगलुरु उन्हें छोड़ दे।"