लॉस ऐंजिलिस (अमेरिका) में 30वें स्क्रीन ऐक्टर्स गिल्ड (एसएजी) अवॉर्ड्स में 'ओपनहाइमर' ने कास्ट की आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस का अवॉर्ड जीता है। किलियन मर्फी को 'ओपनहाइमर' के लिए बेस्ट ऐक्टर और लिली ग्लैडस्टन को 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस का पुरस्कार मिला है। वहीं, रॉबर्ट डाउनी जूनियर को 'ओपनहाइमर' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर चुना गया है।