एसएसबी के महानिदेशक बनाए गए आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी
केंद्र सरकार ने केंद्रीय पुलिस रिज़र्व बल (सीआरपीएफ) के विशेष महानिदेशक (मुख्यालय) पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का महानिदेशक नियुक्त किया है। गौरतलब है कि चौधरी 1990 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और वह 30 नवंबर 2025 या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे।