एसऐंडपी ने अदाणी ग्रीन एनर्जी को निगरानी लिस्ट से हटाया, कंपनी की BB+ रेटिंग रखी बरकरार
अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी एसऐंडपी ने अदाणी ग्रीन एनर्जी को निगरानी लिस्ट से हटाते हुए 'स्टेबल आउटलुक' के साथ कंपनी की BB+ रेटिंग बरकरार रखी है। एजेंसी ने कहा कि अदाणी ग्रीन एनर्जी के रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप-2 के रिव्यू के बाद उसका मानना है कि उसके रिवाइज़्ड क्राइटेरिया का प्रोजेक्ट्स की क्रेडिट योग्यता से जुड़े आकलन पर असर नहीं पड़ता है।