एसडीएम ने एमपी के हॉस्टल में छात्राओं को गलत तरीके से छुआ और किया किस; हुआ अरेस्ट
अधिकारियों के मुताबिक, झाबुआ (मध्य प्रदेश) में एक सरकारी गर्ल्स हॉस्टल में निरीक्षण के लिए गए सुनील कुमार झा नामक एसडीएम ने कथित तौर पर नाबालिग आदिवासी छात्राओं का यौन शोषण किया। एफआईआर में कहा गया है कि उसने लड़कियों को गलत तरीके से छुआ, चूमा और उनकी पीरियड साइकल को लेकर सवाल पूछे। झा को गिरफ्तार किया गया है।