एसडीएम ने एमपी में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को दीं गालियां, सीएम ने की कार्रवाई
रतलाम (मध्य प्रदेश) में रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए अधिग्रहित ज़मीन के लिए अधिक मुआवज़े व अंडरपास की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को गालियां देते जावरा के एसडीएम अनिल भाना का वीडियो सामने आया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाना को जावरा के एसडीएम की ज़िम्मेदारी से मुक्त कर ज़िला मुख्यालय से अटैच किया है।