प्रधानमंत्री व पूर्व प्रधानमंत्रियों की सुरक्षा करने वाले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के प्रमुख अरुण कुमार सिन्हा का बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 61-वर्ष की उम्र में निधन हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि सिन्हा का स्वास्थ्य बीते कुछ माह से ठीक नहीं था। सिन्हा को हाल ही में 1 साल का सेवा विस्तार दिया गया था।