एसबीआई ने सरकार को भुगतान किया रिकॉर्ड ₹6,959 करोड़ का लाभांश
एसबीआई ने केंद्र सरकार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ₹6,959.29 करोड़ का रिकॉर्ड लाभांश दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय द्वारा 'X' पर शेयर की गई तस्वीर में एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार उन्हें (सीतारमण) लाभांश का चेक देते दिख रहे हैं। एसबीआई ने वित्त वर्ष 2022-23 में सरकार को ₹5,740 करोड़ का लाभांश दिया था।