एसबीआई का चौथी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 41% बढ़ा, ₹7.10/शेयर डिविडेंड देने का किया एलान

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा 2021-22 की चौथी तिमाही के घोषित नतीजों के मुताबिक, चौथी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 41% बढ़कर ₹9,113.5 करोड़ हो गया है, जो पिछले साल समान अवधि में ₹6,450.7 करोड़ था। वहीं, एसबीआई ने शेयरधारकों को ₹7.10/शेयर डिविडेंड भी देने का एलान किया है, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 26 मई तय की गई है।

Load More