एसबीआई का रवैया 'आप बताइए क्या जानकारी देनी है, हम देंगे' वाला है: चुनावी बॉन्ड पर एससी
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है, "भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का रवैया 'आप बताइए कि क्या जानकारी देनी है, हम देंगे' वाला लगता है। यह सही नहीं है।" सीजेआई ने एसबीआई को चुनावी बॉन्ड से जुड़ी सारी जानकारियां देने का निर्देश देते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कुछ भी छिपाया ना जाए।"