एसबीआई का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 24% बढ़कर हुआ ₹20,698 करोड़
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 24% बढ़कर ₹20,698 करोड़ हो गया है। वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ ₹16,695 करोड़ था। इस तिमाही में एसबीआई का फंसा हुए कर्ज़ (एनपीए) 0.57% है जो पिछले साल की समान अवधि में 0.67% था।