एसबीआई ने चुनावी बॉन्ड से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी साझा करने से किया इनकार

एसबीआई ने चुनावी बॉन्ड की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की जानकारी देने से इनकार कर दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज ने आरटीआई के तहत एसओपी की जानकारी मांगी थी। एसबीआई के डिप्टी जनरल मैनेजर एम कन्ना बाबू ने एसओपी को आंतरिक गाइडलाइंस बताते हुए कहा, "आरटीआई अधिनियम की धारा 8(1)(डी) के तहत इसकी जानकारी देने से छूट मिलती है।"

Load More