एसयूवी चालक ने चेतावनियों को नज़रअंदाज किया: फरीदाबाद अंडरपास हादसे पर पुलिस
फरीदाबाद (हरियाणा) में रेलवे अंडरपास में भरे पानी में महिंद्रा एक्सयूवी 700 के डूबने से 2 बैंक कर्मचारियों की मौत पर पुलिस ने कहा है कि एसयूवी चालक अवरोधकों और चेतावनियों को नज़रअंदाज करते हुए वाहन को अंडरपास में ले गया था। पुलिस ने बताया कि एसयूवी में सवार लोगों को दूसरे रास्ते से जाने के लिए कहा गया था।