एसवीबी के बंद होने के बाद शेयर टूटने से वैश्विक वित्तीय कंपनियों ने गंवाए $465 बिलियन
सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) के बंद होने के बाद शेयर टूटने से 2 दिनों में वैश्विक वित्तीय कंपनियों के बाज़ार मूल्यांकन में $465 बिलियन की गिरावट आई। दरअसल, अमेरिकी वित्तीय स्टॉक्स में गिरावट के बाद एशिया में वित्तीय स्टॉक्स में भी गिरावट दर्ज हुई। वहीं, प्रमुख अमेरिकी बैंकों को सोमवार को बाज़ार मूल्यांकन में $90 बिलियन का नुकसान हुआ था।