एससी के आदेश के बावजूद 2 माह से नहीं हुई कैदी की रिहाई, जज ने यूपी के जेलर को किया तलब
सुप्रीम कोर्ट ने जमानत के आदेश के बावजूद आफताब नामक एक कैदी की रिहाई न होने को गंभीरता से लिया है। अदालत ने गाजियाबाद (यूपी) जेल के जेलर को 25 जून को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। जेलर का कहना है कि रिहाई आदेश में केस की सभी धाराओं का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।