एससी के वकील ने ओवैसी के 'जय फिलिस्तीन' का नारा लगाने को लेकर राष्ट्रपति से की शिकायत

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हरि शंकर जैन ने एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा लोकसभा में 'जय फिलिस्तीन' का नारा लगाए जाने को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखकर उनकी शिकायत की है। जैन ने ओवैसी की संसद की सदस्यता रद्द करने की मांग करते हुए कहा, "ओवैसी ने संसद में विदेशी राज्य के प्रति निष्ठा और आज्ञाकारिता दिखाई है।"

Load More