एससी 15 मार्च को करेगा चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के कानून से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई
मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 15 मार्च को सुनवाई करेगा। असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और कांग्रेस नेता जया ठाकुर ने ये याचिकाएं दायर की हैं। चुनाव आयुक्त अरुण गोयल द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद जया ने याचिका दायर की थी।