एससी का बिना आईडी के ₹2000 का नोट बदलने के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट की वेकेशन बेंच ने गुरुवार को बिना आईडी प्रूफ के ₹2000 के नोट बदलने की आरबीआई और एसबीआई की अधिसूचनाओं के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को छुट्टियों के बाद इस मामले की सुनवाई के लिए आने को कहा है। बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय ने याचिका दायर की है।

Load More