एससी के आदेश के बाद ज्ञानवापी मस्जिद में सील किए गए 'वुज़ुखाने' की सफाई का काम हुआ शुरू
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सील किए गए 'वुज़ुखाने' की सफाई का काम शनिवार को भारी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया। हिंदू व मुस्लिम दोनों पक्ष के प्रतिनिधि मौके पर मौजूद हैं और इस काम की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। परिसर के इसी क्षेत्र में शिवलिंग मिलने का दावा किया गया था।