एससी द्वारा गठित कमिटी का पूरा सहयोग करेगी सरकार: पेगासस जासूसी मामले पर वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि पेगासस के ज़रिए जासूसी के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति के साथ सरकार पूरी तरह सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस समिति को अपनी जांच पूरी करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, मानव संसाधन, प्रयोगशाला सुविधाएं और सूचना समेत सभी तरह की मदद मुहैया कराएगी।