एससी ने 2019 में वायनाड से राहुल गांधी के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने शु्क्रवार को 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में वायनाड (केरल) से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। यह याचिका सौर घोटाला मामले में आरोपी सरिता नायर ने दायर की थी। दरअसल, याचिकाकर्ता ने केरल हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।