एससी ने आरक्षण खत्म करने की मांग वाली याचिका दायर करने पर एलएलएम के छात्र को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने देश से आरक्षण व्यवस्था को हटाने की मांग करने वाली जनहित याचिका दायर करने को लेकर मंगलवार को एलएलएम के एक छात्र को फटकार लगाई। सर्वोच्च अदालत ने पीआईएल को 'कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग' करार दिया।
सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ ने नाराज़गी जताते हुए कहा, "यह क्या है? अगर आप वापस नहीं लेते हैं तो हम जुर्माना लगाएंगे।"