एससी ने ईडी केस में हेमंत सोरेन की अंतरिम ज़मानत की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने ईडी के मनी लॉन्डरिंग केस में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अंतरिम ज़मानत की याचिका पर सुनवाई करने से बुधवार को इनकार कर दिया। बकौल कोर्ट, सोरेन की याचिका में यह नहीं बताया गया कि निचली अदालत ने ईडी की शिकायत का संज्ञान लिया है और वह उनकी ज़मानत याचिका खारिज कर चुकी है।