एससी ने की शीर्ष अदालत के जजों के रूप में पदोन्नति के लिए 2 नामों की सिफारिश
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने शीर्ष अदालत के जजों के रूप में पदोन्नति के लिए 2 नामों की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने वरिष्ठ वकील के.वी. विश्वनाथन व आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट में वर्तमान में जजों की संख्या 32 है।