एससी ने खारिज कीं ईवीएम के वोटों का वीवीपैट की सभी पर्चियों से मिलान की मांग वाली याचिकाएं
सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम के ज़रिए डाले गए वोटों का वीवीपैट की सभी पर्चियों से मिलान कराने की मांग वाली सभी याचिकाएं शुक्रवार को खारिज कर दीं। इनमें मतपत्रों से चुनाव कराने की प्रकिया को दोबारा अपनाने की याचिका शामिल थी। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता ने कहा, "मतदान प्रक्रिया पर आंख मूंदकर अविश्वास करने से अनुचित संदेह पैदा हो सकता है।"