एससी ने गौतमबुद्ध नगर की ज़िला अदालत में कैमरे काम न करने को लेकर यूपी सरकार को भेजा नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने गौतमबुद्ध नगर की ज़िला अदालत में सीसीटीवी कैमरे काम न करने को लेकर यूपी सरकार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। दरअसल, कोर्ट ने वकील गौरव भाटिया से हुई हाथापाई के मामले में गौतमबुद्ध नगर की अदालत से सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने को कहा था जिस पर ज़िला जज ने कैमरे खराब होने की रिपोर्ट भेजी थी।