एससी ने छावला गैंगरेप केस की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई के लिए बेंच का किया गठन
सुप्रीम कोर्ट ने छावला गैंगरेप-हत्या मामले (2012) में 3 आरोपियों की रिहाई के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा दायर पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई के लिए 3 जजों की बेंच का गठन किया है। दरअसल, नवंबर-2022 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले में बरी किए गए एक आरोपी को हाल ही में एक ऑटो चालक की हत्या को लेकर गिरफ्तार किया गया है।