एससी ने जातिगत जनगणना पर रोक को लेकर पटना एचसी को अंतरिम आदेश देने का दिया निर्देश
बिहार में जातिगत जनगणना पर रोक लगाने को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को पटना हाईकोर्ट जाने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट को 3 दिन में याचिका पर सुनवाई कर अंतरिम आदेश देने के निर्देश दिए हैं। बकौल याचिकाकर्ता, जाति बताने के लिए बाध्य करना लोगों की निजता का हनन है।