एससी ने ठुकराई भारत में बीबीसी पर बैन लगाने की याचिका, पूछा- पूरी तरह सेंसरशिप चाहते हो?

सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर भारत में बीबीसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका शुक्रवार को ठुकरा दी। कोर्ट ने कहा, "इसमें कोई दम नहीं है...आप चाहते हो कि हम पूरी तरह सेंसरशिप लगा दें?" याचिका हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता और बीरेंद्र कुमार सिंह नामक किसान ने दायर की थी।

Load More