एससी ने पहली बार 'जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों से मुक्ति के अधिकार' को दी मान्यता
सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) और अनुच्छेद 21 (जीवन का अधिकार) के दायरे को बढ़ाते हुए पहली बार 'जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों से मुक्ति के अधिकार' को मान्यता दी है। कोर्ट ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की अनिश्चितताओं से प्रभावित न होने वाला स्वच्छ पर्यावरण जीवन के अधिकार में समाहित है।