एससी ने पीएम मोदी के चुनाव लड़ने पर रोक की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रचार में कथित तौर पर हेट स्पीच देने और धर्म के इस्तेमाल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ठहराने की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पहले चुनाव आयोग के पास जाने को कहा है। वहीं, याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका वापस ले ली है।