एससी ने पुरी जगन्नाथ मंदिर के आसपास अवैध उत्खनन व निर्माण के आरोप वाली याचिका की रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर के आसपास राज्य सरकार द्वारा अवैध उत्खनन व निर्माण कार्य करवाने के आरोप वाली एक याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि निर्माण कार्य व्यापक जनहित के लिए आवश्यक हैं। बकौल कोर्ट, हाल ही में जनहित याचिकाएं दायर करने का चलन बढ़ा है जो कि कानून का दुरुपयोग है।