एससी ने प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर दिल्ली सरकार के पक्ष में सुनाया फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर दिल्ली सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया है। बकौल कोर्ट, ज़मीन, पुलिस व सार्वजनिक व्यवस्था को छोड़कर अन्य मामलों में उप-राज्यपाल दिल्ली सरकार की सलाह मानने को बाध्य हैं। दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर उप-राज्यपाल के पक्ष में आए एससी के पिछले फैसले को चुनौती दी थी।