एससी ने बिलकिस बानो केस के 11 दोषियों की सरेंडर करने की अवधि बढ़ाने से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो गैंगरेप केस में दोषियों की सरेंडर करने की अवधि बढ़ाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि दोषियों द्वारा सरेंडर करने की अवधि बढ़ाने के लिए बताए गए कारण वैध नहीं हैं। कोर्ट ने सभी 11 दोषियों को 21 जनवरी तक सरेंडर करने का आदेश दिया था।