एससी ने बीसीसीआई से जुड़े मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह को नियुक्त किया न्याय मित्र
सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई से जुड़े मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह को न्याय मित्र नियुक्त किया है। भारत के पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल मनिंदर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बन चुके पी.एस. नरसिम्हा की जगह लेंगे। कोर्ट ने 28 जुलाई को पदाधिकारियों के कार्यकाल से संबंधित अपने संविधान में संशोधन के लिए बीसीसीआई की याचिका पर सुनवाई तय की है।