एससी ने बैंक लोन घोटाला केस में डीएचएफएल के पूर्व प्रमोटर कपिल वधावन की ज़मानत की रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को ₹34,615 करोड़ के बैंक लोन घोटाला मामले में डीएचएफएल के पूर्व प्रमोटर कपिल वधावन व उसके भाई धीरज वधावन की ज़मानत रद्द कर दी। सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक, ज़मानत देने में दिल्ली हाईकोर्ट और निचली अदालत से चूक हुई थी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत के बाद जुलाई 2023 में दोनों गिरफ्तार हुए थे।