एससी ने भगदड़ मामले में शाहरुख के खिलाफ याचिका की खारिज, कहा- सेलेब्रिटीज़ के भी अधिकार हैं

सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में 'रईस' के प्रमोशन के दौरान वडोदरा में हुई भगदड़ में एक शख्स की मौत को लेकर शाहरुख खान के खिलाफ आपराधिक मामला रद्द करने के गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। कोर्ट ने कहा, "इस शख्स (खान) का कसूर क्या है?...क्योंकि वह सेलेब्रिटी हैं…इसका यह मतलब नहीं कि...उनके पास कोई अधिकार नहीं है।"

Load More