एससी ने भ्रामक विज्ञापनों को लेकर ठुकराई रामदेव की माफी, कहा- कार्रवाई के लिए रहें तैयार
सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापनों को लेकर पतंजलि, योगगुरु रामदेव और पतंजलि के एमडी आचार्य बालकृष्ण की 'बिना शर्त' माफी को स्वीकार करने से बुधवार को इनकार कर दिया। कोर्ट ने रामदेव व बालकृष्ण से कहा कि वे अवमानना केस में कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें। बकौल कोर्ट, पतंजलि ने जानबूझकर उसके आदेशों का उल्लंघन किया।