एससी ने मणिपुर हिंसा की जांच की निगरानी के लिए बनाई 3 पूर्व महिला न्यायाधीशों की समिति
सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर हिंसा की सीबीआई जांच की निगरानी के लिए 3 पूर्व महिला न्यायाधीशों की समिति का गठन किया है। समिति में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की पूर्व मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल, बॉम्बे हाईकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश शालिनी फंसलार जोशी व दिल्ली हाईकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश आशा मेनन शामिल हैं। इसके अलावा 42 एसआईटी बनाने का आदेश दिया गया है।