एससी ने मणिपुर हिंसा से जुड़े सीबीआई के मामलों को गुवाहाटी हाईकोर्ट में किया ट्रांसफर
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई द्वारा जांच किए गए मणिपुर हिंसा से जुड़े मामलों को गुवाहाटी हाईकोर्ट (असम) को ट्रांसफर कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से एक या उससे ज़्यादा स्पेशल जज नियुक्त करने के लिए कहा है। इसके अलावा कोर्ट ने कहा है कि आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए होगी।