एससी ने वेब सीरीज़ 'कॉलेज रोमांस' को लेकर टीवीएफ के खिलाफ रद्द किया अश्लीलता का मामला
सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने वेब सीरीज़ 'कॉलेज रोमांस' (सीज़न-3) को लेकर प्रोडक्शन कंपनी टीवीएफ, निर्देशक सिमरप्रीत सिंह व ऐक्ट्रेस अपूर्वा अरोड़ा पर दर्ज अश्लीलता के मामले को रद्द कर दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछले साल सीरीज़ की भाषा को अभद्र व अश्लील बताते हुए एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। इसका पहला सीज़न 2018 में रिलीज़ हुआ था।