एससी ने संदेशखाली मामले पर एसआईटी गठित करने से किया इनकार, कहा- इसकी तुलना मणिपुर से न हो
सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने संदेशखाली (पश्चिम बंगाल) घटना की सीबीआई या एसआईटी जांच कराने की मांग करने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है। एससी ने कहा कि मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है ऐसे में वह दखल क्यों देंगे। एससी ने यह भी कहा कि इसकी तुलना मणिपुर हिंसा से नहीं की जानी चाहिए।