एससी ने समलैंगिक विवाह पर सुनवाई से सीजेआई को हटाने की मांग वाली याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई से सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ को हटाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी इस याचिका पर आपत्ति जताई। गौरतलब है, सीजेआई की अध्यक्षता वाली एससी के 5 जजों की संवैधानिक बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है।